
Israel Hamas War: हमास से जंग के बीच आज इजरायल जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री Antony Blinken
AajTak
Israel Hamas War: ऐसे समय जब इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायल के दौरे पर जाएंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. इससे पहले यूएस अपना एक एयरक्राफ्ट कैरियर इजरायल के करीब भेज चुका है.
इजरायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंक आज इजरायल पहुंचेंगे. ब्लिंकन का यह दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग अभी खत्म नहीं हुई है. अमेरिका पहले ही इजरायल के लिए पूर्ण समर्थन की घोषणा कर चुका है. इसकी बानगी मंगलवार रात तब देखने को मिली जब अमेरिका ने गोला-बारूद से भरा एक विमान इजरायल भेज दिया. इतना ही नहीं, इससे पहले ही अमेरिका अपने एक एयरक्राफ्ट कैरियर को इजरायल के आसपास भेज चुका है. कहा जा रहा है कि जल्द ही यूएस अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी इजरायल के सपोर्ट के लिए भेज सकता है.
जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन का इजरायल जाना बेहद अहम माना जा रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि ब्लिंकन इजरायल पहुंचकर कई सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे. उनका यह दौरा इजरायल के प्रति अमेरिका का समर्थन दिखाने के लिए होगा. मिलर ने आगे कहा कि ब्लिंकन गुरुवार को इजरायल पहुंचेंगे. जब मिलर से पूछा गया कि क्या ब्लिंकन इजरायल के बाद किसी दूसरे देश का भी दौरा करेंगे तो उन्होंने कहा कि विदेश विभाग जल्द इसका ऐलान कर सकता है.
मारे गए इजरायल के एक हजार से ज्यादा लोग
बता दें कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. इस अटैक में अब तक इजरायल के एक हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. हमास के आतंकी कई इजरायली नागरिकों को अपने साथ बंधक बनाकर भी ले गए हैं. इन बंधकों में कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. अचानक हुए इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा-पट्टी में आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. गाजा की सरकार के मुताबिक अब तक वहां पर कम से कम 830 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं, 4,250 से ज्यादा लोग घायल हैं.
इजरायल ने बदला लेते हुए किया पलटवार

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







