
Israel Hamas War: क्या इजरायल और हमास जंग पर भारत के स्टैंड से अलग था पीएम मोदी का बयान? अरब देशों ने उठाए सवाल
AajTak
Israel Hamas War: सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा था कि इजरायल पर आतंकी हमले की खबर से व्यथित हूं. हमारी संवेदनाए निर्दोष पीड़ितों के साथ हैं. हम इस संकट की घड़ी में इजरायल के साथ खड़े हैं.
Israel Hamas War: सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और भारत के आधिकारिक बयान को लेकर अरब वर्ल्ड में खलबली मची हुई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इजरायल पर हमले के बाद मोदी के बयान और भारत के आधिकारिक बयान में अंतर है जो बहुत कुछ बयां कर रहा है.
आईआईएसएस में मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट हसन अलहसन कहते हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री ने हमास हमले के कुछ ही घंटों के भीतर बहुत ही पक्षपाती रुख अख्तियार किया था. उन्होंने स्पष्ट रुख दर्शाते हुए कहा था कि भारत इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़ा है.
अलहसन के इस विचार से सहमति जताते हुए आईआईएसएस में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर अब्दुल खालिद अब्दुल्ला ने कहा कि भारत का रुख लंबे समय से फिलिस्तीन के मुद्दे पर एकजुटता से था लेकिन बाद में इजरायल को मान्यता देकर और उसके साथ संबंधों को प्रगाढ़ कर उनके रुख में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिला. आज के समय में भारत का रुख पूरी तरह से इजरायल के पक्ष में है.
क्या खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों पर पड़ेगा असर?
इस तरह मौजूदा परिस्थिति में भारत के रुख को अरब वर्ल्ड जिस तरह से देखता है. उसका असर मिडिल ईस्ट या पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीय समुदया पर पड़ सकता है. अलहसन ने चिंता जताई कि अगर भारत की आंतरिक राजनीति का असर खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों तक पहुंचता है तो इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है.
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम सांप्रदायिक तनाव बढ़ता हुए देख सकते हैं. हमने 2020 में भी ऐसा देखा था जब दक्षिणपंथी रुझानों की वजह से खाड़ी देशों में मुस्लिमों के विरोध में भावनाएं भड़की थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










