
ISPL में रुपाली गांगुली ने लूटी महफिल, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ शेयर किया खास स्टेज मोमेंट
ABP News
ISPL Event: टीवी सुपरस्टार रुपाली गांगुली ने हाल ही में आईएसपीएल इवेंट में अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेज शेयर किया था. इस इवेंट का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.
हाल ही में हुए ISPL इवेंट में टीवी स्टार रुपाली गांगुली ने अपनी खास मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया था. इस इवेंट में उन्होंने ना सिर्फ ओपनिंग एक्ट में डांस किया बल्कि अपने फैंस से भी मुलाकात की. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेज शेयर किया था. रुपाली ने अपने हिट शो ‘अनुपमा’ का आइकॉनिक डायलॉग ‘आपको क्या’ भी स्टेज पर बोला जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे.
सोशल मीडिया पर शेयर किए खास पलरुपाली ने अपने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की झलकियों वाला एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ये उनकी जिंदगी की सबसे यादगार शामों में से एक थी. उन्होंने ISPL इवेंट होस्ट करने, इतने टैलेंटेड लोगों के साथ स्टेज शेयर करने और हंसी-मजाक भरे पलों के लिए शुक्रिया कहा था. साथ ही आदित्य भट्ट और सागर ठक्कर का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें ये शानदार मौका दिया था. रुपाली ने लिखा कि ऐसी यादें हमेशा दिल में बस जाती हैं.
पारंपरिक लुक में दिखीं बेहद एलिगेंटइवेंट के दौरान रुपाली ट्रेडिशनल लहंगा चोली में नजर आई थी. वो अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेज पर खड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक वीडियो में वो बिग बी को ग्रीट करती दिखीं वहीं दूसरे क्लिप में उन्होंने बड़े जोश के साथ अपना ‘आपको क्या’ डायलॉग दोहराया था. इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर के साथ उन्होंने क्रिकेट बैट पकड़ा और एक काल्पनिक बॉल को हवा में उछालते हुए मस्ती भी की थी.
A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)













