
ISIS ने ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी... अब तक 60 मौतें और 145 घायल, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें
AajTak
इस बीच रूसी मीडिया ने आतंकवादियों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी हमले के चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि हमलावर 'एशियाई और कॉकेशियाई' लोगों जैसे दिखते थे और रूसी नहीं, बल्कि विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे. रूसी मीडिया का दावा है कि आतंकी इन्गुशेतिया के मूल निवासी हैं.
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए. ISIS ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा, 'हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हमला किया'. आईएस के बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावर 'सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं'.
इस बीच रूसी मीडिया ने आतंकवादियों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी हमले के चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि हमलावर 'एशियाई और कॉकेशियाई' लोगों जैसे दिखते थे और रूसी नहीं, बल्कि विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे. रूसी मीडिया का दावा है कि आतंकी इन्गुशेतिया के मूल निवासी हैं. सैन्य वर्दी पहने हुए आतंकियों ने इमारत में प्रवेश किया और गोलीबारी शुरू कर दी. सामने जो भी दिखा उसे गोलियों से भून दिया. इसके बाद विस्फोट किया, जिससे कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने 15 दिन पहले ही दी थी चेतावनी, फिर आतंकियों ने मॉस्को के कान्सर्ट हॉल में मचाया कत्लेआम
आतंकी हमले के वक्त क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में मौजूद थे 6200 लोग
जब हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड 'पिकनिक' का परफॉर्मेंस चल रहा था. इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोग मौजूद थे. रूसी अधिकारियों ने कहा कि हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है. रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है. यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब व्लादिमीर पुतिन ने हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और रूस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार 5वां कार्यकाल संभालने जा रहे हैं. दूसरी ओर रूस बीते दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है.
मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, 'इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता...हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. तस्वीरें बहुत भयानक हैं और उन्हें देखना कठिन है. हमारी संवेदनाएं इस भयानक गोलीबारी हमले के पीड़ितों के साथ हैं. मॉस्को में हमारे दूतावास ने अमेरिकियों को एडवाइजरी जारी करके किसी भी बड़े समारोह, म्यूजिक कॉन्सर्ट और शॉपिंग मॉल में जाने से बचने की सलाह दी है. इस समय इस बात का कोई संकेत नहीं है कि गोलीबारी में यूक्रेन या यूक्रेनियन शामिल थे'.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










