
ISI एजेंट रईस और सद्दाम शेख एक ही नेटवर्क का हिस्सा, जांच में खुलासा, MP में आतंकी संगठन से जुड़ी संपत्ति कुर्क
AajTak
रईस का दोस्त सलमान झांसी के बबीना के आर्मी बेस की जासूसी कर रहा था. रईस के कहने पर सलमान ने झांसी के बबीना छावनी की कई फोटो, वीडियो रईस को भेजी और रईस ने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी थी. इसके अलावा एमपी के रतलाम में एक आतंकी संगठन से जुड़ी संपत्ति को एनआईए ने कुर्क कर लिया है.
पाकिस्तान में अपने आकाओं को भारतीय सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी देने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार हुआ आईएसआई एजेंट रईस और अलकायदा का आतंकी सद्दाम शेख एक ही नेटवर्क का हिस्सा थे.
रईस का दोस्त सलमान झांसी के बबीना के आर्मी बेस की जासूसी कर रहा था. रईस के कहने पर सलमान ने झांसी के बबीना छावनी की कई फोटो, वीडियो और सैन्य टुकड़ियों के मूवमेंट की तस्वीरें रईस को भेजी और रईस ने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी थी. आईएमओ के जरिए सद्दाम शेख पाकिस्तान के जिस हैंडलर के संपर्क में था, उसी हैंडलर के नेटवर्क में आईएसआई एजेंट रईस भी काम कर रहा था. यूपी एटीएस की पूछताछ में रईस के साथी ने कबूला था कि इस काम के लिए उसे 15 हजार रुपये मिले थे.
रईस को भेजे गए थे तीन लाख रुपये
रईस को हवाला के जरिए तीन लाख रुपये से अधिक रकम भेजी गई थी. एटीएस ने रईस और अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी. दोनों के मोबाइल में तीन कॉमन नंबर भी मिले थे.
आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की संपत्ति कुर्क
इधर एनआईए ने ISIS से प्रेरित आतंकी साजिश मामले में मध्य प्रदेश में पोल्ट्री फार्म को कुर्क किया है. एनआईए की जांच में पता चला है कि SUFA, ISIS की गतिविधियों से प्रेरित था और जिहादी विचारधारा की ओर झुका हुआ था. SUFA के सदस्यों ने इलाके के अन्य युवाओं को भी आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए इस समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










