
IRCTC Tour Package: भारत गौरव ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यूपी के इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग, जानें खर्च
AajTak
अगर आप जून के महीने में धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार पैकेज लेकर आया है. IRCTC आपको 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका दे रहा है. आइए जानते हैं रूटस किराया और टूप पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश के टूर पैकेज लॉन्च करता है. IRCTC आपको टूरिस्ट स्थानों की यात्रा के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी मौका देता है. अब इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज के तहत आपको 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिलेगा. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से आपको इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.
इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा. 9 रातों और 10 दिन के इस टूर पैकेज में आपको भारत गौरव ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा.
इन स्टेशनों से ट्रेन कर सकेंगे बोर्ड इस यात्रा की शुरुआत यूपी के गोरखपुर स्टेशन से होगी. इसके अलावा यात्री, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट., बाराबंकी जंक्शन, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर जंक्शन से भी ट्रेन बोर्ड कर सकेंगे. बता दें, इस यात्रा की शुरुआत 22 जून को होगी.
यात्रा का रूट 22 जून को गोरखपुर से बजे इस यात्रा की शुरुआत होगी. फिर यह ट्रेन बस्ती, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट., बाराबंकी जंक्शन, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर जंक्शन होते हुए 22 की शाम को उज्जैन पहुंचेगी. यहां ट्रेन रातभर का हॉल्ट लेगी. इसके बाद आप 23 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और रात उज्जैन में ही आराम करेंगे.
24 जून को आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद सोमनाथ के लिए रवाना होंगे. 25 जून को आप वेरावल पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क के रास्ते आपको सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. दर्शन के बाद, आप ट्रेन से द्वारका के लिए रवाना होंगे.
26 जून को द्वारका पहुंचकर आप द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ-साथ और स्थानीय मंदिरों के दर्शन करेंगे. इसके बाद आप नासिक के लिए रवाना होंगे. 27 जून को नासिक पहुंचकर आप वहीं रातभर रुकेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










