
IRCTC Tour Package: पिरामिड्स में लाइट-साउंड शो, एलेक्जेंड्रिया की सैर, IRCTC लाया मिस्र टूर पैकेज, जानें डिटेल
AajTak
International Tour Package: अगर आप देश-विदेश घूमने के शौकीन हैं तो आपको बता दें कि आईआरसीटीसी आपके लिए तमाम तरह के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. अब मार्च के महीने में आईआरसीटीसी आपके लिए मिस्र का टूर पैकेज लेकर आया है. अगर आप इसके तहत बुकिंग कराना चाहते तो पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स यहां पढ़ें.
IRCTC Tour Package Details: टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको मिस्र की सैर करने का मौका दे रहा है. इस टूर पैकेज के तहत आपको कोलकाता से मुंबई के लिए फ्लाइट मिलेगी और फिर मुंबई से आपको मिस्र की राजधानी काहिरा ले जाया जाएगा.
10 रातों और 11 दिन के इस पैकेज की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहले दिन आपको कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट मिलेगी. मुंबई पहुंचकर आपको काहिरा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट बोर्ड करनी होगी. वहीं, 29 मार्च को काहिरा पहुंचकर आप यात्रा प्रतिनिधि से मिलेंगे, जो आपको आपके होटल तक पहुंचाएगा. होटल में चेक इन के बाद आप थोड़ी देर आराम कर सकेंगे. वहीं, शाम को आप पिरामिड्स में लाइट और साउंड शो का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके बाद आप वापस होटल आएंगे और डिनर के बाद होटल में स्टे करेंगे.
30 मार्च को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद आप मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया (Alexandria) की सैर करेंगे. आपको इस दौरान पोम्पेई के स्तंभ को देखेने का मौका मिलेगा. वहीं, आपको लेक्जेंड्रिया की लाइब्रेरी, अल मोर्सी अबुल अब्बास मस्जिद जैसे स्थानों की सैर का मौका भी मिलेगा. वहीं शाम के वक्त आपको वापस काहिरा ले जाया जाएगा. यहां आप रात में रुकेंगे. बता दें, आपके डिनर की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.
31 मार्च को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद आपको गाइड के साथ काहिरा घूमने का मौका मिलेगा. इस दौरान आप मिस्र के संग्रहालय और खान एल खलीली बाजार टोडा की यात्रा कर सकेंगे. आपको काहिरा के अलग-अलग टूरिस्ट स्थान के दर्शन करने का मौका मिलेगा. आपको खुफु, खफरे और मेनकौर के पिरामिड देखने का भी मौका मिलेगा. दिनभर काहिरा की सैर के बाद आपको शाम के वक्त असवान के लिए ट्रेन पकड़नी होगी. रातभर ट्रेन में यात्रा के बाद आप आसवान पहुंचेंगे और सुबह वहां की अलग-अलग जगहों पर घूमेंगे.
01 अप्रैल को आप आसवान के अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों के दर्शन करेंगे. आपको फिले का मंदिर घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद शाम को आपको नील नदी में क्रूज की सैर करने का मौका भी मिलेगा. तीन दिन तक आप इस क्रूज पर ही रहेंगे और तमाम पर्यटन स्थलों के दर्शन करेंगे. बता दें, आपके ब्रेकफास्ट, डिनर और लंच की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.
02 अप्रैल को आपको अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा. इसी तरह 05 अप्रैल तक आपको मिस्र के अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों के दर्शन का मौका मिलेगा. वहीं, 06 अप्रैल को आपको एयरपोर्ट से वापसी की फ्लाइट बोर्ड करनी होगी. आपको आईआरसीटीसी द्वारा ही एयरपोर्ट ले जाया जाएगा. 07 अप्रैल को आप मुंबई पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद आपको कोलकाता के लिए फ्लाइट बोर्ड करनी होगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











