
IRCTC पर नहीं दिख रहा No Food ऑप्शन, क्या टिकट के साथ खाना भी बुक करना जरूरी? जानिए
AajTak
IRCTC No-Food Option: इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करते वक्त अब नो फुड का ऑप्शन नहीं मिल रहा है. यानी अब रेलवे जबरदस्ती यात्रियों को भोजन देना चाह रहा है. आइए जानते हैं इस दावे में कितना सच है और आप No-Food का ऑप्शन कैसे सेलेक्ट कर सकते हैं?
कुछ लोग इंटरनेट पर शिकायत कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट से अब टिकट के साथ यात्रियों को खाना भी जबरदस्ती बुक करना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि जहां पहले IRCTC टिकट बुक करते वक्त No-Food का ऑप्शन देता था अब यह ऑप्शन लोगों को नहीं मिल रहा है. आइए जानते हैं आप इस No-Food के ऑप्शन को आप कैसे चुन सकते है.
क्या है इस दावे की सच्चाई? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Thellantop ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कई लोग इंटरनेट पर दावा कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने पर No-Food का ऑप्शन नजर नहीं आ रहा है. इस दावे की सच्चाई को वीडियो में बताया गया है.
क्या जबरदस्ती दिया जाएगा रेल यात्रियों को भोजन? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में Thellantop ने बताया है कि सच में यह ऑप्शन अब पहले वाले स्थान पर नहीं मिल रहा है. इसी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. बता दें, रेलवे ने इंटरफेस में बदलाव कर दिया है. इसी कारण कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब यह No-Food का ऑप्शन वेबसाइट पर अलग जगह पर (नीचे की ओर) दिया गया है. यह बदलाव IRCTC की ऐप पर भी देखा जा सकता है.
जहां खाने के बाकी विकल्पों के साथ पहले यह No-Food का ऑप्शन सिलेक्ट करने को मिल जाता था, अब यह ऑप्शन वहां से हटाकर नीचे की ओर शिफ्ट कर दिया गया है. आपको अब से टिकट बुक करते वक्त सावधानी रखनी पड़ सकती है, अगर आप जल्दबाजी में टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट के साथ भोजन के भी पैसे देने पड़ सकते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










