
IRCTC: नए साल में करें जगन्नाथ यात्रा, जानें भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज का किराया और टाइमिंग
AajTak
Railway Tour Package: श्री जगन्नाथ यात्रा के अन्तर्गत वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग मंदिर एवं कॉरिडोर, गंगा आरती, दशाश्वमेघ घाट, पुरी मे जगन्नाथ मंदिर, समुद्र बीच, भुवनेश्वर में लिंगराज मन्दिर, परशुरामेश्वर मन्दिर, उदयगिरि गुफाएं, कोणार्क में सूर्य मन्दिर, बैजनाथ में बैजनाथधाम ज्योर्तिलिंग मन्दिर एवं गया में विष्णुपद मन्दिर के दर्शन हेतु यात्रा कराई जाएगी.
Jagannath Puri Tour Package: भारतीय रेलवे का सहयोगी IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड नए साल में जगन्नाथ यात्रा करने का शानदार मौका दे रहा है. IRCTC श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए 25 जनवरी 2023 से 1 फरवरी 2023 तक भारत गौरव स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है, जो 07 रातों और 08 दिन का पैकेज है.
इन जगह के दर्शन का मौका
इसके अन्तर्गत वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग मंदिर एवं कॉरिडोर, गंगा आरती, दशाश्वमेघ घाट, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, समुद्र बीच, भुवनेश्वर में लिंगराज मन्दिर, परशुरामेश्वर मन्दिर, उदयगिरि गुफाएं, कोणार्क में सूर्य मन्दिर, बैजनाथ में बैजनाथधाम ज्योर्तिलिंग मन्दिर एवं गया में विष्णुपद मन्दिर के दर्शन हेतु यात्रा कराई जाएगी.
17655/- प्रति व्यक्ति से किराए की शुरुआत
इस टूर पैकेज के लिए तीन तरह की कैटेगरी बनाई गई हैं. ताकि आप अपने बजट के हिसाब से पैकेज का चुनाव कर सकें. तीनों ही श्रेणी में ट्रेन यात्रा 3 एसी क्लास की होगी.
> इस यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है. इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज की कीमत 29035/- प्रति व्यक्ति है. दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज की कीमत 25245/- प्रति व्यक्ति है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










