
IRCTC: 'दिव्य काशी यात्रा' के लिए 28 मार्च को रवाना होगी पर्यटक ट्रेन, जानें शेड्यूल और किराया
AajTak
Indian Railway Tour Package: IRCTC एक बार फिर 28 मार्च से दिव्य काशी यात्रा की दूसरी ट्रिप शुरू करने जा रहा है. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 5 दिनों का टूर 28 मार्च को पुनः चलाया जाएगा जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.
Divya Kashi Yatra: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक बार फिर 'देखो अपना देश योजना' के तहत पर्यटकों को दिव्य काशी यात्रा कराने जा रहा है. 5 दिन की यह यात्रा 28 मार्च से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. इस यात्रा के दौरान पर्यटक वाराणसी के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. इस यात्रा के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
दरअसल, आईआरसीटीसी देखो अपना देश योजना के तहत भारत के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए टूर पैकेज तैयार करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने वाराणसी भ्रमण के लिए दिव्य काशी यात्रा टूर पैकेज तैयार किया है. इस टूर पैकेज के अंतर्गत पहली ट्रेन 22 मार्च को रवाना होनी है. जिसकी अधिकांश सीटों की बुकिंग हो चुकी है.
IRCTC के अनुसार, पर्यटक दिव्य काशी यात्रा के लिए काफी डिमांड कर रहे हैं. इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी एक बार फिर 28 मार्च से दिव्य काशी यात्रा की दूसरी ट्रिप शुरू करने जा रहा है. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 5 दिनों का टूर 28 मार्च को पुनः चलाया जाएगा जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.
इस अनूठी यात्रा में काशी के विशिष्ट मंदिरों के साथ ही नव निर्मित काशी विश्वनाथ गलियारे व प्राचीन पंचकोशी यात्रा के महत्वपूर्ण मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा. फर्स्ट एसी और सेकंड एसी की सुविधा से युक्त स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 यात्री यात्रा कर सकेंगे.
गौरतलब है कि विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक काशी, धर्म, आस्था और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. भगवान शिव के इस धाम के दर्शन व इसके नवनिर्मित स्वरूप काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण करने की श्रद्धालुओं की अभिलाषा को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी 'दिव्य काशी यात्रा' टूर चला रही है. इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित देखो अपना देश डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की दूसरी ट्रिप दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से 28 मार्च को रवाना की जाएगी.
काशी के इन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण 5 दिनों की इस यात्रा में पर्यटकों को काशी के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के साथ ही, यहां की संस्कृति, उत्तर वाहिनी गंगा के प्राचीन घाटों का दर्शन, सायंकाल की गंगा आरती, काशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, तुलसी-मानस मंदिर, संकट-मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर और भारत माता मंदिर व काशी की विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी यात्रा के मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिरों कर्दमेश्वर शिव मंदिर, भीमचण्डी, रामेश्वर शिव मंदिर, शिवपुर और कपिलेश्वर मंदिर का दर्शन भी कराया जाएगा. साथ ही पर्यटक सारनाथ स्थित बौद्ध स्तूप व व्यापारिक सुविधा केंद्र स्थित क्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण और सांस्कृतिक संध्या का आनंद भी ले सकेंगे.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







