
IRCTC की रामायण यात्रा: अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों का करें दर्शन, जानें किराया और टिकट बुकिंग की डिटेल्स
AajTak
Tourism Train: रामायण सर्किट यात्रा आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली पर्यटक ट्रेनों (Tourism Trains) में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. आईआरसीटीसी की ओर से रामायण यात्रा के लिए आधुनिक साज-सज्जा से परिपूर्ण 'देखो अपना देश' डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन 07 नवंबर 2021 को नई दिल्ली से चलने जा रही है.
IRCTC Tour Package 2021: रामनगरी अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले देशवासियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) एक अनूठी योजना चलाने जा रहा है. इस योजना के तहत आईआरसीटीसी द्वारा स्पेशल रामायण सर्किट ट्रेन चलाई जा रही है. जिसके माध्यम से अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक के बीच भगवान श्रीराम से जुड़े तमाम पर्यटक और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










