
iQOO Z9 Turbo का खास वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6400mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
AajTak
iQOO Z9 Turbo Price: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने एक खास फोन लॉन्च किया है, जो बड़ी बैटरी के साथ आता है. iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition चीन में लॉन्च हुआ है. ये स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo वाले फीचर्स के साथ ही आता है, जिसमें बड़ी बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
iQOO Z9 Turbo चीन में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन लॉन्ग बैटरी लाइफ एडिशन है. कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन 6400mAh की बैटरी के साथ आता है. फोन 80W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड OriginOS 5 स्किन पर काम करता है.
ये हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. बता दें कि कंपनी ने इस हैंडसेट के स्टैंडर्ड वेरिएंट को अप्रैल में 6000mAh की बैटरी दी गई है.
iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition का बेस वेरिएंट 1899 युआन (लगभग 21,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. ब्रांड का ये फोन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है.
यह भी पढ़ें: कैसा है सुर्खियों में बना हुआ iQOO 13 Legend स्मार्टफोन, देखें review
iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6.78-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेज्योलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 5 पर काम करता है.
स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है. ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 50MP का Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









