
IPS पूरन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, आठ दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम, अब तक उलझी है डबल सुसाइड की पहेली
AajTak
हरियाणा कैडर के सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार की खुदकुशी के आठ दिन बाद उनकी आईएएस पत्नी अमनीत कुमार ने पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी. हालांकि उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.
IPS Puran Kumar Suicide Case: आठ दिन के इंतजार और एक हफ्ते के अंदर दूसरी खुदकुशी के बाद आखिरकार हरियाणा कैडर के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार की पत्नी ने बुधवार सुबह पूरन कुमार के पोस्टमार्टम की लिखित इजाजत दे दी. पोस्टमार्टम की इजाजत देने के बाद पूरन कुमार के परिवार ने मुर्दाघर में रखी उनकी लाश की शिनाख्त की. इस सारी कार्रवाई के बाद बाकायदा एक मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में डॉक्टरों के एक बोर्ड ने चंडीगढ़ पीजीआई में पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है.
पोस्टमार्टम के बाद पूरन कुमार के शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया. अस्पताल से शव पहले घर लाया गया और फिर शाम चार बजे के बाद घर से ही अंतिम यात्रा के लिए शव को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में मौजूद श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया.
इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अदालत का रुख किया था. इस बात की इजाजत लेने के लिए कि चूंकि परिवार तैयार नहीं है, लिहाजा अदालत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरन कुमार के शव के पोस्टमार्टम की इजाजत दे. लेकिन इससे पहले कि अदालत इस पर सुनवाई करती, बुधवार सुबह पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को बाकायदा लिखित में पोस्टमार्टम कराने की इजाजत दे दी.
इस सिलसिले में अमनीत कुमार की तरफ से एक प्रेस नोट भी जारी किया गया. जिसमें अमनीत कुमार ने लिखा है कि चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा सरकार की तरफ से ये भरोसा दिलाने पर कि पूरन कुमार की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी जांच ईमानदारी से की जाएगी, इसी के बाद मैंने पोस्टमार्टम कराने की इजाजत दे दी.
उन्होंने ये भी लिखा है कि इंसाफ और जांच की खातिर सही वक्त पर पोस्टमार्टम कराना जरूरी है. लिहाजा, उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी. अमनीत कुमार ने ये भी कहा है कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था और पुलिस पर पूरा भरोसा है. साथ ही जांच टीम को भी मैं अपनी तरफ से पूरा सहयोग करूंगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
उधर, दूसरी तरफ रोहतक के साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर का शव अब पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा है. ठीक आईपीएस पूरन कुमार की तरह ही संदीप के परिवार वालों ने भी पोस्टमार्टम के लिए जरूरी इजाजत देने से इनकार कर दिया है. उनकी मांग है कि पहले संदीप की मौत की न्यायिक जांच हो और संदीप की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










