
IPS अजय पाल शर्मा को आया हार्ट अटैक, डेंटिस्ट से बने 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'
AajTak
एक वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा ने बताया था कि वो करिअर के शुरू में डेंटिस्ट थे और उनके छोटे भाई MBBS डॉक्टर. लेकिन पैरेंट्स के गाइडेंस में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी और आखिर में दोनों भाई सेलेक्ट हो गए. उनके छोटे भी आईएएस अधिकारी हैं. दोनों को यूपी में ही तैनाती मिली है.
यूपी में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर IPS अजय पाल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि उनकी सेहत है. दरअसल, इस तेज तर्रार IPS ऑफिसर को हार्ट अटैक आया है. लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि 37 साल के अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं. वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि उन्होंने दर्जनों एनकाउंटर किए हैं, इसीलिए वो 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से चर्चित हुए. वर्तमान में IPS अजय पाल डॉयल 112 के एसपी हैं.
डेंटिस्ट से बने IPS
एक वीडियो में अजय पाल शर्मा ने बताया था कि वो शुरू में डेंटिस्ट थे और उनके छोटे भाई MBBS डॉक्टर. लेकिन पैरेंट्स के गाइडेंस में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी और आखिर में दोनों भाईयों का सेलेक्शन हो गया.
अजय पाल शर्मा ने पुलिस सेवा जॉइन कर ली, जबकि उनके छोटे भाई IAS बन गए. दिलचस्प बात ये है कि दोनों भाइयों को यूपी में तैनाती मिली.
बकौल अजय पाल शर्मा वे पढ़ाई-लिखाई में शुरू से तेज थे. उन्होंने हाईस्कूल में स्टेट टॉप किया था. हिंदी, अंग्रेजी और मैथ तीनों विषयों में उन्होंने 100 में 100 नंबर हासिल किए थे. लेकिन ग्रैजुएशन तक आते-आते उनके मार्क्स बेहद कम आने लगे. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








