
IPS अंजना कृष्णा से हुई थी बहस... अब अजित पवार के समर्थन में आए राजस्व मंत्री, बोले- गैरकानूनी दबाव डालना उनकी शैली नहीं
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है. इस मामले में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पवार के समर्थन में सामने आए और कहा कि वे कभी किसी अधिकारी पर गैरकानूनी काम के लिए दबाव नहीं बनाते.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. वीडियो में उन्हें सोलापुर के करमाला में तैनात आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा से फोन पर बात करते सुना गया. इसमें वे कथित तौर पर अवैध तरीके से मुरम की खुदाई पर हो रही कार्रवाई के संबंध में बात कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने पवार पर सवाल खड़े कर दिए, लेकिन अब राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उनके समर्थन में सामने आए हैं.
एजेंसी के अनुसार, नागपुर में मीडिया से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि अजित पवार जैसे नेता कभी भी किसी अधिकारी पर गैरकानूनी काम के लिए दबाव नहीं डालते. उन्होंने कहा कि कभी-कभी फोन कॉल्स को गलत तरीके से समझ लिया जाता है. ऐसा मेरे साथ भी कई बार हुआ है. अक्सर अधिकारी किसी मामले को अवैध बताते हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता उसे वैध मानते हैं. ऐसे में भ्रम की स्थिति बनती है और विवाद खड़े होते हैं.
बावनकुले ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अजित पवार ने जानबूझकर किसी अवैध कार्यवाही को रोकने के लिए अधिकारी से बात की होगी. उनका मानना है कि पवार ने केवल पार्टी कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की नीयत से फोन किया होगा और संभव है कि उन्हें यह जानकारी न हो कि मामला अवैध तरीके से मुरम खुदाई से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: 'इतनी डेेयरिंग हैं आप...' महिला IPS अफसर और डिप्टी CM अजित पवार की बहस का VIDEO वायरल
वायरल वीडियो में अंजना कृष्णा पहले पवार की आवाज नहीं पहचान पाईं. बाद में पवार ने उन्हें वीडियो कॉल किया और सख्त लहजे में बात की.
हालांकि, शुक्रवार को खुद अजित पवार ने सफाई दी कि उनका उद्देश्य किसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करना नहीं था, बल्कि स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल को शांत करना था. इस घटना के बाद पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कुरुडवाड़ी थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाबा जगताप, नितिन माली, संतोष कापरे, अन्ना धाने समेत 15–20 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








