
IPL Points Table 2025: आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमें बॉटम में
AajTak
IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में करीब 2 दर्जन मैच हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद जो सबसे खास बात उभरकर आई है. उसमें उन टीमों की हालत खराब है, जो सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीती है.
IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 9 अप्रैल तक तक कुल 23 मैच हो चुके हैं. IPL के मैच नंबर 23 में गुजरात टाइटंस की टीम ने 58 रनों से अपने नाम किया, मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार मिली. इस मैच में जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है.
दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स और पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन टॉप 5 टीमों में केवल गुजरात टाइटंस ही ऐसी टीम है जो 2022 में विजेता बनी थी. तब टीम की कमान हार्दिक पंड्या ने संभाली थी.
Feels so good 😎 pic.twitter.com/6XPAdfcip2
वहीं छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स, सातवें पर राजस्थान रॉयल्स है. कोलकाता की टीम 3 बार तो राजस्थान रॉयल्स IPL के सबसे पहले सीजन यानी 2008 में विजेता बनी थी. वहीं आठवें और नौवें नंबर बार 5-5 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: है. सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचे है. सनराइजर्स हैदराबाद 2024 की रनरअप रही है. वहीं 2016 में उसने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीता था.
कुल मिलाकर 15 बार (मुंबई, चेन्नई = 10 बार, कोलकाता 3, हैदराबाद 1, राजस्थान 1 ) आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सिंहासन इस बार डोल गया है. प्वाइंट्स टेबल में इन पूर्व चैम्पियन की हालत खराब है.
क्या नई टीम बनेगी आईपीएल विजेता अब तक के आईपीएल सीजन को देखा जाए तो अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है भी है कि दिल्ली ही ऐसी टीम है जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय और उसने अपने 3 में 3 मैच जीते हैं. वह फिलहाल दूसरे नंबर पर है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











