
IPL CSK vs RR: अनहोनी को होनी नहीं कर सके धोनी, आखिरी के 5 ओवर्स की कहानी, CSK जीतते-जीतते ...
AajTak
IPL 2023 का मैच नंबर 17 राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया. अंतिम गेंद तक चले मुकाबले को राजस्थान ने धोनी एंड कंपनी को तीन रन से हरा दिया. इस मैच में चेन्नई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, स्ट्राइक पर एम एस धोनी थे. धोनी के फैन्स को उम्मीद थी कि वह बैट से गेंद सीमा रेखा से बाहर भेजेंगे, पर ऐसा हो ना सका.
IPL 2023 CSK vs RR Match Analysis: चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम, स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी, बॉलर संदीप शर्मा. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जीत के लिए 1 बॉल पर 5 रन चाहिए थे, पर संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद यॉर्कर कर दी.
इस तरह राजस्थान IPL 2023 का रोमांचक मैच 3 रन से जीत गया. आखिरी बॉल पर तमाम 'धोनी फैन्स' दुआ कर रहे थे कि छक्का लग जाए, पर वैसा माही नहीं कर पाए.
200वें मैच में CSK की कप्तानी कर धोनी की बल्लेबाजी का फ्लो देखकर लग रहा था कि वह स्टाइलिश फिनिश करेंगे. लेकिन आखिरी बॉल धोनी के स्लॉट में नहीं आ पाई.
इस मैच को जीतने के बाद संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स अब प्वाइंट टेबिल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं चेन्नई सुपर पांचवे नंबर पर खिसक गई है.
CSK का 78 पर एक विकेट.... फिर स्कोर हुआ 113/6 176 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत शानदार रही. ऋतुराज गायकवाड़ (8) के आउट होने के बाद अंजिक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे CSK के स्कोरबोर्ड को 78 रन (9.3 ओवर) तक ले गए. इसी स्कोर पर रहाणे (31) आर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. अश्विन ने फिर शिवम दुबे (8) को भी एलबीडब्लू कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया.
यहां से CSK की मुसीबत बढ़नी शुरू हो गई थीं. 15 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 113 हो गया था. इस दरम्यान मोइन अली 7 रन पर जैम्पा की गेंद पर संदीप शर्मा को कैच दे बैठे. 'इम्पैक्ट प्लेयर' अंबति रायडू भी महज 1 रन बनाकर चहल की गेंद को हेटमायर के हाथ में थमा बैठे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










