
IPL Auction Unsold List: डेविड वॉर्नर को नहीं मिला खरीददार... IPL नीलामी में नहीं बिके जॉनी बेयरस्टो और देवदत्त पडिक्कल
AajTak
IPL 2025 नीलामी के पहले दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को सबसे बड़ा झटका लगा. वो 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और भारतीय युवा स्टार देवदत्त पडिक्कल के साथ हुआ. इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा.
David Warner, IPL Auction Unsold List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है. यह नीलामी अगले दिन (25 नवंबर) भी होगी. ऑक्शन के पहले दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को सबसे बड़ा झटका लगा. वो 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा.
वॉर्नर अपने आप में बड़ा नाम है. फैन्स और दिग्गजों को भी उम्मीद नहीं थी कि वो अनसोल्ड रहेंगे. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और भारतीय युवा स्टार देवदत्त पडिक्कल के साथ हुआ. इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा.
बेयरस्टो-वॉर्नर को नहीं मिले खरीददार
वॉर्नर पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे. लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. जबकि नीलामी में भी वॉर्नर की तरफ दिलचस्पी नहीं दिखाई. वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद को 2018 में आईपीएल खिताब जिता चुके हैं. आईपीएल में ये खिलाड़ी सबसे कंसिस्टेंट रहा है.
जबकि बेयरस्टो पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. पिछले सीजन में उन्हें 6.75 करोड़ रुपये मिले थे. मगर इस बार पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया. साथ ही नीलामी में भी फ्रेंचाइजी ने बेयरस्टो को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहे पडिक्कल

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












