
IPL Auction: घरेलू क्रिकेट के इन सूरमाओं पर हो सकती है 'धन वर्षा', शाहरुख खान भी रेस में
AajTak
नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी पर सबकी निगाहें रहेंगी. साथ ही घरेलू क्रिकेट के सूरमाओं पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी. आईपीएल की 8 फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी. नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी पर सबकी निगाहें रहेंगी. साथ ही घरेलू क्रिकेट के सूरमाओं पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी. चेन्नई में नीलामी दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी. आइए जानते हैं उन 10 घरेलू सितारों के बारे में, जिन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी -More Related News













