
IPL 2025 Reschedule: आईपीएल से पहले बड़ी खबर, शेड्यूल में हुआ बदलाव... सुरक्षा कारणों के चलते कोलकाता से मैच शिफ्ट
AajTak
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. इस 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.
IPL 2025 Reschedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. इस 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है.
मगर उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, 6 अप्रैल को कोलकाता टीम और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जाना था. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था. अब इस मैच को सुरक्षा कारणों से शिफ्ट कर दिया गया है. अब यह मैच कोलकाता की बजाय गुवाहाटी में खेला जाएगा.
10 टीमों के बीच 65 दिन में होंगे 74 मुकाबले
पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. इस बार आईपीएल के 62 मुकाबले शाम के समय ही खेले जाएंगे. जबकि 12 मैच दोपहर समय में होंगे. भारतीय समयानुसार दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे. जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे.
इस बार आईपीएल 2025 सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को ही होंगे. आईपीएल में डबल हेडर का मतलब एक दिन में दो मुकाबले से होता है. डबल हेडर के दिन फैन्स को रोमांच का डबल डोज मिलता है.
IPL 2025 का ओपनिंग मैच इस बार शनिवार (22 मार्च) को होगा. यानि ठीक अगले दिन रविवार को पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. इस दौरान दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. जबकि शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










