
IPL 2024 RCB vs SRH Playing 11: लगातार 4 मैच हारी कोहली की RCB टीम... आज हैदराबाद से टक्कर, क्या होगी प्लेइंग-11?
AajTak
IPL 2024 सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है. उसने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं.
IPL 2024 RCB vs SRH Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज (15 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है. उसने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं. अब यह मैच जीतकर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
यही वजह है कि इस मुकाबले के लिए आरसीबी टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं. उसने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं. ऐसे में कमिंस अपने मैच विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे.
पिछले 5 मैचों में बेंगलुरु का पलड़ा भारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जब भी आमने-सामने आई हैं, तब बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है. दोनों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए, जिसमें हैदराबाद ने 12 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 10 में बेंगलुरु को जीत मिली. एक मैच बेनतीजा रहा है.
यदि पिछले 5 मैचों की बात करें, तो इसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. इन 5 में से 3 मैच बेंगलुरु ने ही जीते हैं. जबकि 2 में हैदराबाद को सफलता मिली है. पिछले 2023 सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी को सफलता मिली थी.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












