
IPL 2024 KKR vs SRH Final Analysis: 20 करोड़ी कप्तान पैट कमिंस ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी... इन 5 कारणों ने हैदराबाद से छीना IPL खिताब
AajTak
आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच में हैदराबाद टीम ने 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता टीम ने 10.3 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच और खिताब जीत लिया. 20 करोड़ी कप्तान पैट कमिंस फाइनल में चोकर्स नजर आए. आइए जानते हैं वो 5 कारण जिसने हैदराबाद से छीन लिया IPL फाइनल...
IPL 2024 KKR vs SRH Final Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार (26 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जो एकतरफा रहा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.
इस मैच में हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस शुरुआत से ही गलत फैसले लेते हुए नजर आए. SRH फ्रेंचाइजी ने कमिंस को नीलामी में 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. कमिंस अब तक के सबसे महंगे कप्तान भी हैं. 20 करोड़ी कप्तान फाइनल में चोकर्स नजर आए. आइए जानते हैं वो 5 कारण जिसने हैदराबाद से छीन लिया IPL फाइनल...
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत
मैच में कमिंस ने टॉस जीता था. इसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. जबकि टॉस के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि यदि वो टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी का फैसला करते, क्योंकि पहली पारी में पिच गेंदबाजी के लिए अच्छी थी. जबकि कमिंस पिच को सही से पढ़ नहीं सके और पहले बल्लेबाजी का फैसला कर खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत ही खराब रही. उसने 21 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर ट्रेविस हेड खाता भी नहीं खोल सके. जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 और राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए. इसी फ्लॉप टॉप ऑर्डर के कारण हैदराबाद की पूरी टीम मुश्किल में आ गई. यहां से टीम जरा भी संभल नहीं सकी और 113 रनों पर आकर ढेर हो गई.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












