
IPL 2024, GT vs SRH: विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटन्स ने रौंदा, मिलर-सुदर्शन चमके
AajTak
आईपीएल 2024 के 12वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटन्स के लिए डेविड मिलर और साई सुदर्शन ने शानदार पारियां खेलीं. गुजरात की यह तीन मैचों में दूसरी जीत रही.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-12 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. रविवार (31 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. मैच में गुजरात को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
मिलर-सुदर्शन ने बदल दिया गेम
गुजरात टाइटन्स के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं डेविड मिलर ने 27 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली. मिलर ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए. मिलर-सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने सनराइजर्स को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया. गुजरात की यह तीन मैचों में दूसरी जीत रही. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही.
Match jeetwanu, juice peevanu, majjani life 🏏🥤🎉 #AavaDe | #GTvSRH pic.twitter.com/YoyG4CPlHq
गुजरात टाइटन्स की पारी का स्कोरकार्ड (19.1 ओवर, 168/3)
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ विकेट पर 162 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाए. अब्दुल समद ने इस दौरान 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. वहीं अभिषेक ने 20 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए. विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (24) और शाहबाज अहमद (22) ने भी उपयोगी योगदान दिया. मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए. वहीं नूर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










