
IPL 2023 RCB vs SRH Match: एक नो-बॉल पड़ी भारी... कोहली और डु प्लेसिस ने तोड़ी हैदराबादी गेंदबाजों की कमर
AajTak
IPL 2023 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस रहे. कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. मैच में हैदराबाद टीम से एक बड़ी गलती हो गई, जो उस पर भारी पड़ी...
IPL 2023 RCB vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शानदार मैच खेला गया, जिसमें दो शतक लगे. इस मुकाबले में पहले हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सेंचुरी जमाई. उसके बाद विराट कोहली ने शतक जड़कर अपनी आरसीबी टीम को जीत दिलाई.
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 8 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 203.92 का रहा.
जबकि हैरी ब्रूक ने 27 रन बनाए. इनके अलावा हैदराबाद टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 या उससे ज्यादा रन नहीं बन सका. जबकि बेंगलुरु के लिए मिचेल ब्रेसवेल ने 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, शहबाज अहमद और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला.
कोहली और डु प्लेसिस ने गेंदबाजों को जमकर धोया
मुकाबले में 187 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु टीम ने 2 विकेट गंवाकर यह मैच अपने नाम कर लिया. दूसरी पारी में बेंगलुरु टीम पूरी तरह से छाई रही. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदों पर 71 रन जमाए.
A chase masterclass 👏🏻👏🏻@imVkohli smashed a scintillating century in a successful run-chase for @RCBTweets and bagged the Player of the Match award 👌🏻👌🏻#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/Zg6GZD6sUY

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










