
IPL 2023, MI Vs LSG Eliminator: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स IPL से बाहर
AajTak
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने क्वालिफायर-2 मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना गुजरात टाइटन्स से होगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 में खिताबी रेस से बाहर हो गई है. 24 मई (बुधवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16.3 ओवरों में 101 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई की जीत के हीरो तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे जिन्होंने पांच रन देकर पांच विकेट लिए. 29 साल के मधवाल उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
इस जीत के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने क्वालिफायर-2 मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना 26 मई को गुजरात टाइटन्स से होगा. उस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी. क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला (28 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
A MI-ghty special victory! 😎 The Mumbai Indians win by 81 runs and progress to the #Qualifier2 of #TATAIPL 2023 👏🏻👏🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/CVo5K1wG31#TATAIPL | #Eliminator | #LSGvMI pic.twitter.com/77zW6NmInn
टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. आकाश मधवाल ने पारी के दूसरे ही ओवर में ओपनर प्रेरक मांकड़ को ऋतिक शौकीन के हाथों कैच करा दिया. फिर चौथे ओवर में लखनऊ टीम के इम्पैक्ट प्लेयर काइल मेयर्स को क्रिस जॉर्डन ने चलता कर दिया. दो विकेट जल्द गिरने के बाद मार्कस स्टोइनिस और कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 46 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला.
लखनऊ के तीन खिलाड़ी हुए रन-आउट
हालांकि इस साझेदारी के दौरान क्रुणाल (8 रन, 11 गेंद) टच में बिल्कुल नहीं दिखाई दिए. स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने टिम डेविड के हाथों कैच कराकर क्रुणाल की पारी का अंत किया. क्रुणाल के आउट होने के बाद लखनऊ ने आकाश मधवाल के एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट गंवाए. मधवाल ने पहले आयुष बडोनी को बोल्ड किया, फिर अगली गेंद पर निकोलस पूरन को चलता कर मुंबई को बड़ी कामयाबी दिलाई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










