
IPL 2022 Mega Auction: वॉर्नर से लेकर अय्यर तक, ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं ये प्लेयर्स!
AajTak
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस नीलामी का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी पुष्टि की थी.
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस नीलामी का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी पुष्टि की थी. आइए जानते हैं उन प्लेयर्स के बारे में, जिनपर ऑक्शन में पैसों की बरसात हो सकती है.
डेविड वॉर्नर: ऑक्शन में फैंस की नजरें ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पर होंगी. वॉर्नर को पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले कप्तानी और फिर टीम से भी रिलीज कर दिया था. तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले वॉर्नर आईपीएल के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. साथ ही, वह सनराइजर्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बना चुके हैं. ऐसे में वॉर्नर को ऑक्शन में रिकॉर्डतोड़ बोली लग सकती है.
श्रेयस अय्यर: आईपीएल मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था. कुछ फ्रेंचाइजी टीमों को नए कप्तान की तलाश है, ऐसे में श्रेयस उनके लिए मजबूत विकल्प बन सकते हैं. श्रेयस को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है. उन्हीं की कप्तानी में दिल्ली की टीम साल 2020 के आईपीएल सत्र में उपविजेता रही थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












