
IPL 2022, Mega Auction: कप्तान कौन? नए सीज़न में इन लीडर्स पर हो सकती है पैसों की बारिश
AajTak
अब जब टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं, तब सबसे पहले तलाश लीडर की हो रही है. अभी कुछ टीमों ने अपने कप्तान तय कर लिए हैं, जबकि कुछ को तय करना है.
IPL 2022, Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू हो, उससे पहले इस बार मेगा ऑक्शन होना है. कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज़ कर दिया है, साथ ही कुछ चौंकाने वाले नामों को रिटेन किया गया है. अब जब टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं, तब सबसे पहले तलाश लीडर की हो रही है. अभी कुछ टीमों ने अपने कप्तान तय कर लिए हैं, जबकि कुछ को तय करना है. ऐसी ही टीमों पर एक बार नज़र डाल लेते हैं, क्योंकि इस बार दो नई टीमें भी शामिल हैं. ऐसे में लीडर की तलाश में टीमें पैसों की बारिश करने को तैयार हैं. 1. चेन्नई सुपर किंग्स: CSK ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया है, अगर यह धोनी का आखिरी आईपीएल है तो वह टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. CSK ने इस बार धोनी पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को उनसे ज्यादा पैसा मिला है. 2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है, ऐसे में RCB को नया कप्तान चाहिए. कयास लग रहे है कि ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाया जा सकता है. ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है.3. मुंबई इंडियंस: पांच बार की चैम्पियन मुंबई को कप्तान की तलाश नहीं है, रोहित शर्मा अभी भी टीम के साथ हैं और कप्तानी करते दिखेंगे. रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है.4. दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर ने इस टीम को अलविदा कह दिया है, ऐसे में ऋषभ पंत ही कप्तानी करते दिखेंगे. ऋषभ की अगुवाई में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें भी 16 करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












