
IPL 2022: BCCI ने अहमदाबाद टीम को दी मंजूरी, ये प्लेयर हो सकता है कप्तान!
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तमाम विवादों के बीच अहमदाबाद टीम को मंजूरी दे दी है. बीसीसीआई ने सोमवार को अहमदाबाद को लेटर ऑफ इंटेंट सौपा, जिसके बाद अब मेगा ऑक्शन का रास्ता भी साफ हो गया है.
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तमाम विवादों के बीच अहमदाबाद टीम को मंजूरी दे दी है. बीसीसीआई ने सोमवार को अहमदाबाद को लेटर ऑफ इंटेंट सौपा, जिसके बाद अब मेगा ऑक्शन का रास्ता भी साफ हो गया है. इस बार आईपीएल में 2 नई टीमें जुड़ रही हैं, जिनमें लखनऊ और अहमदाबाद शामिल है. लखनऊ के साथ कोई दिक्कत नहीं हुई थी, लेकिन अहमदाबाद टीम को खरीदने वाले सीवीसी ग्रुप के सट्टा लगाने वाली कंपनियों से संबंध होने की बात सामने आई थी. जिसके बाद बीसीसीआई ने एक कमेटी का गठन किया था, जो अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










