
IPL 2022: ‘वो बहुत बड़ा झटका था’, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छिनने पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी श्रेयस अय्यर को एक नई जिम्मेदारी मिली है. श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया है. लेकिन अब श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छिनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया था. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी श्रेयस अय्यर को एक नई जिम्मेदारी मिली है. श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया है. लेकिन अब श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छिनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में इसपर बात की है और कहा है कि आईपीएल से पहले चोट लगना उनके लिए सबसे बड़ा झटका था. अगर वो नहीं होता तो मुझे कप्तानी से नहीं हटना पड़ता. दिल्ली कैपिटल्स में 2021 में जो माहौल दिखा, वह 2019-20 सीजन का नतीजा था. खिलाड़ी एक-दूसरे को जानते थे, माहौल, कमजोरी, ताकत सबकी जानकारी थी.
आईपीएल 2021 के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से शुरुआत में नहीं खेल पाए थे. दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसे में ऋषभ पंत को कप्तान बनाया था. उसके बाद आईपीएल कोरोना की वजह से कुछ रुक गया था. ऐसे में यूएई में जब आईपीएल शुरू हुआ तब श्रेयस ने वापसी की, लेकिन दिल्ली ने ऋषभ को ही कप्तान बनाए रखा.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











