
IPL 2022: विराट कोहली का कप्तानी छोड़ने पर बड़ा बयान, कहा- इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं
AajTak
इस सीजन में RCB को नए कप्तान की तलाश है, लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली ने बताया है कि उन्होंने टीम की कप्तानी क्यों छोड़ी थी.
टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली ने पिछले आईपीएल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी छोड़ दी थी. इस सीजन में RCB को नए कप्तान की तलाश है, लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली ने बताया है कि उन्होंने टीम की कप्तानी क्यों छोड़ी थी.
विराट कोहली ने कहा कि बाहर के लोगों के लिए ये समझना काफी मुश्किल है कि क्रिकेटर्स क्यों इस तरह का फैसला लेते हैं. विराट ने कहा कि मेरे लिए ये बिल्कुल साधारण फैसला था, क्योंकि वह वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ऐसा करना चाहते थे.
विराट कोहली ने यूएई में हुए आईपीएल 2021 के दूसरे हिस्से में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी से इस्तीफा दिया था. विराट कोहली ने करीब एक दशक तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी. लेकिन वह कभी भी कोई सीजन नहीं जीत पाए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












