
IPL 2022: गुजरात टाइटन्स के जेसन रॉय ने इमोशनल मैसेज में बताया, आईपीएल में क्यों नहीं लेंगे हिस्सा
AajTak
गुजरात टाइटन्स के ओपनर जेसन रॉय ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. गुजरात पहली बार आईपीएल खेलेगी, लेकिन उससे पहले ही टीम को झटका लगा है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से ठीक पहले गुजरात टाइटन्स को झटका लगा. इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने इस बार के आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया. गुजरात टाइटन्स के लिए ये पहला सीजन है, ऐसे में उनके लिए यह बड़ा झटका है. जेसन रॉय ने अब एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने का कारण बताया है. जेसन रॉय ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘भारी दिल के साथ मैंने इस साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. मैं टीम मैनेजमेंट और हार्दिक का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने आईपीएल ऑक्शन में मुझपर भरोसा जताया. पिछले तीन साल से दुनिया में जो भी हो रहा है, उसका मुझपर काफी प्रभाव पड़ा है’. IPL 2022. pic.twitter.com/fZ0LofBgSE

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










