
IPL 2022: अगले साल IPL होगा और भी दमदार! 2 नई Teams हुईं शामिल
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन यानी की IPL 2022 और भी धमाकेदार होने वाला है. इस 15वें सीजन में 10 टीम हिस्सा लेने जा रही हैं. यानी की 2 और नई टीम्स. जो की होंगी लखनऊ और अहमदाबाद. इन दोनों नई टीम्स को लेकर दुबई में BCCI और बोली लगाने वाली कंपनियों के अधिकारियों की फाइनल मीटिंग हो चुकी है. बीसीसीआई को लखनऊ और अहमदाबाद टीमों से 12 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है, जो उम्मीद से काफी ज्यादा है. लखनऊ के लिए संजीव गोयनका ग्रुप की ओर से करीब 7000 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है, पहले भी वह आईपीएल में राइज़िंग पुणे जाइंट्स को खरीद चुके हैं. जबकि अहमदाबाद के लिए करीब 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है, जो कि विदेशी कंपनी सीवीसी ग्रुप ने लगाई है. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










