
IPL में कोहली खेलना चाहते थे जेमिसन की Dukes बॉल..? कीवी गेंदबाज ने खोला राज
AajTak
आईपीएल 2021 के शुरुआती चरण के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली ने जेमिसन को नेट्स पर ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने के लिए कहा था. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी ड्यूक गेंद का ही प्रयोग हुआ था.
न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का खिताब जीत लिया. न्यूजीलैंड की इस जीत में तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की अहम भूमिका रही. जेमिसन ने फाइनल मुकाबले में कुल 7 विकेट चटकाए, जिसमें पहली पारी में 5 विकेट हॉल भी शामिल रहे. उन्होंने दोनों पारियों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए. आईपीएल 2021 के शुरुआती चरण के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली ने जेमिसन को नेट्स पर ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने के लिए कहा था. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी ड्यूक गेंद का ही प्रयोग हुआ था. ... लेकिन अब जेमिसन ने अपने और विराट कोहली के बीच की कहानी से पर्दा उठा दिया है. जेमिसन का कहना है कि अभी जो बातें मीडिया में चल रही हैं, उसमें उतनी सच्चाई नहीं है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











