
IPL प्लेऑफ की जंग... जानिए- किन टीमों का रास्ता लॉक, किनकी किस्मत का ताला अभी भी खुल सकता है?
AajTak
IPL 2023 Playoffs scenario: आईपीएल 2023 अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. ऐसे में प्लेऑफ की रेस भी खासा दिलचस्प हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के बाद प्लेऑफ का क्या गणित है? यह हम आपको बेहद आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं.
आईपीएल का मैच नंबर 61 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 14 मई को चेपॉक स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से शिकस्त दी. कोलकाता के लिए इस मैच के हीरो कप्तान नीतीश राणा (57 नॉट आउट) और रिंकू सिंह (54) रहे. इस मैच को जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीद बरकरार है. वहीं चेन्नई की टीम को अपना अगला मैच दिल्ली से जीतना होगा, अगर कोलकाता के खिलाफ CSK जीतती तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाती. आईपीएल में अभी लीग लेवल पर नौ मैच बचे हुए हैं.
9 टीमें अब भी प्लेऑफ की रेस में ...
गुजरात टाइटंस टॉप पर कायम, फिर भी प्लेऑफ का इंतजार मैच: 12, प्वाइंट्स: 16, नेट रन रेट: 0.761शेष मैच: सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल 2023 में गुजरात की टीम टॉप पर काबिज है. लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जगह प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. अगर गुजरात की टीम अपने दो मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार जाती है.
वहीं,अन्य मैचों में पहले की तरह पैटर्न दिखता है तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 17 प्वाइंट्स पर होंगी. इस तरह गुजरात, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के 16 प्वाइंट होंगे. लेकिन इस समय नेट रन रेट के मामले में गुजरात की टीम काफी आगे है. लेकिन यदि उन्हें अपने आने वाले मैचों में हार मिलती है तो हार्दिक पंड्या कंपनी का गणित बिगड़ सकता है.
लेकिन एक मैच जीतते ही गुजरात की टीम ऑटोमेटिक प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, साथ ही उनके प्वाइंटस भी 18 हो जाएंगे. इस तरह वह आईपीएल की टॉप 2 टीम बन जाएगी. गुजरात के अलावा मुंबई ऐसी टीम है, जो 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है;

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









