
IPL प्रसारण अधिकारों से अरबों पैसे कमा सकता है BCCI, जानिए कैसे
AajTak
आईपीएल (IPL) के प्रसारण अधिकार 2018 से 2022 के चक्र के लिए स्टार इंडिया के पास है. इसका उस समय ‘वैल्यूएशन’ करीब ढाई अरब डॉलर था, लेकिन अगले चक्र में यह रकम दुगुनी ( करीब 36000 करोड़ रुपये ) होने की उम्मीद है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को अगले पांच साल के चक्र (2023-2027) में आईपीएल के प्रसारण (टीवी और डिजिटल) अधिकारों से 5 अरब डॉलर की कमाई हो सकती है. दो नई टीमों के आने से बोली लगाने की प्रक्रिया में कई बड़े नाम दौड़ में हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












