
iPhone SE 3 खरीदने वालों का टूटा सपना! Apple की Bad News सुन फैन्स बोले- ऐसा मत करो प्लीज
Zee News
Apple अगले साल iPhone SE 3 लॉन्च करने वाला था, लेकिन इसको स्थगित कर दिया गया है. अब अगले साल Apple iPhone SE Plus नाम का एक नया मॉडल लॉन्च करेगा. आइए जानते हैं iPhone SE Plus के बारे में...
नई दिल्ली. एप्पल (Apple) हमेशा से ही महंगे फोन्स के लिए जाना जाता है. हाल ही में एप्पल ने iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है, यानी आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है. Apple के पास सस्ता फोन भी है, जो iPhone SE है, जो काफी पॉपुलर हुआ. खबरें आ रही थीं कि इस फोन की सफलता के बाद iPhone SE 3 लॉन्च होगा. नई जानकारी सामने आई है और इससे पता चलता है कि iPhone SE 3 को स्थगित कर दिया गया है. इसकी जगह अगले साल iPhone SE Plus नाम का एक नया मॉडल लॉन्च होगा. We now hear the next LCD iPhone will be introduced in 2022 and called the SE Plus with the same 4.7" LCD as the 8 along with 5G. We hear the iPhone SE3 with a 5.7" - 6.1" LCD is now pushed to 2024.
बता दें, iPhone SE सीरीज 2016 में पेश किया गया था, इस सीरीज का फोन पिछले साल लॉन्च नहीं हुआ था. अब सीरीज का अगला फोन अगले साल लॉन्च होने वाला है. रॉस यंग (@DSCCRoss) के अनुसार, iPhone SE सीरीज के बारे में नई जानकारी सामने आई है कि Apple 2022 में iPhone SE Plus लॉन्च करेगा. इस फोन में iPhone SE 2020 की तरह 4.7-इंच का LCD होगा, जो वास्तव में एक जैसा डिस्प्ले है. जो कि iPhone 8 का है. फोन में 5G भी होगा. — Ross Young (@DSCCRoss)

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







