
iPhone Air First Impressions: बेहद पतला और हल्का, कैसा है यूजर एक्सपीरिएंस? यहां जानें
AajTak
iPhone Air First Impressions: ऐपल का अब तक का सबसे पतला और लाइट वेट स्मार्टफोन है iPhone Air. बेहद प्रीमियम लगता है और दिलचस्प ये है कि ये बेंड टेस्ट में पास हो गया. यानी पतला होने के बावजूद इसे आप आसानी से बेंड नहीं कर सकते हैं.
iPhone 17 Series लॉन्च इवेंट के दौरान स्पॉटलाइट iPhone Air पर रहा. क्योंकि ये एक अलग तरह का फोन है. बेहद स्लिम है और लाइट वेट है. ऐसा नहीं है कि दुनिया में इससे पतले और लाइट वेट स्मार्टफोन पहले आए नहीं. लेकिन ये फोन ड्यूरेबल भी है और बेंड टेस्ट को पास भी कर गया है. यानी आप इसे आसानी बेंड नहीं कर सकते हैं.
स्लिम फ़ोन में दो सबसे बड़ी दिक्कते होती हैं. पहली ये कि स्लिम फ़ोन बेंड यानी मुड़ कर टूट जाते हैं और दूसरी बैटरी इश्यू. चूंकि पतले फ़ोन में पावरफुल बैटरी नहीं दी जा सकती है, इसलिए बैकअप एक बड़ी समस्या होती है. कुछ ही महीने पहले Samsung ने भी एक पतला फ़ोन Galaxy S25 Edge लॉन्च किया है. हालांकि iPhone Air के मुकाबले वो कम पतला है.
iPhone Air मैं पिछले कुछ समय से यूज कर रहा हूं. यूज करने के बाद शुरुआती एक्सपीरिएंस कैसा रहा आपको बताता हूं, ताकि अगर आप इसे खीरदने का सोच रहे हैं तो फैसला लेना आपके लिए आसान हो सके.
iPhone Air - डिजाइन और एक्स्पीरिएंस
इस बार Apple ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में टाइटैनियम के बजाए एल्यूमिनियम फ़्रेम दिया है. पिछले दो सालों से टाइटैनियम बॉडी मिलती थी. लेकिन दिलचस्प ये है कि iPhone Air में टाइटैनियम फ़्रेम का ही यूज़ किया गया है जो इसे देखने में प्रीमियम बनाता है और मज़बूत भी.
पीछे की तरफ़ टॉप पर कैमरा वाइजर मिलता है जिसे कंपनी Camera Plataue कहती है. यहां सिंगल 48 मेगापिक्सल Fusion कैमरा है और प्लेटो के ही राइट साइड में एलईडी फ़्लैश लाइट है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











