
iPhone 16 सीरीज में क्या होगा खास? डिजाइन से लेकर प्रोसेसर तक लीक हुईं कई डिटेल्स
AajTak
iPhone 16 Leaks: ऐपल के नए आईफोन्स लॉन्च होने में अभी वक्त है, लेकिन अभी से ही इससे जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं. इस बार कंपनी नए डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और AI फीचर्स जैसे अपग्रेड्स दे सकती है. हालांकि, इन फीचर्स के बारे में कंपनी ने कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा हैं. आइए जानते हैं iPhone 16 में क्या कुछ खास हो सकता है.
iPhone 15 सीरीज सेल पर है और चर्चा अब iPhone 16 की होने लगी है. iPhone उन चुनिंदा फोन्स में से हैं, जिनके नए मॉडल्स के लॉन्च होने के साथ ही अपकमिंग iPhone की चर्चा होने लगती है. उम्मीद है कि कंपनी iPhone 16 सीरीज को भी सितंबर में लॉन्च कर सकती है.
अपकमिंग हैंडसेट में हमें कुछ खास अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. iPhone 16 सीरीज के फीचर्स लीक होने लगे हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. आइए जानते हैं अपकमिंग आईफोन सीरीज में क्या कुछ खास हो सकता है.
AI पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में Apple भी अपने अपकमिंग iPhones में AI फीचर्स दे सकता है, जो iOS 18 का हिस्सा होंगे. इसके साथ ही कंपनी कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा बदलाव कर सकती है. कंपनी इस बार डिजाइन में भी बड़ा बदलाव कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Flipkart को ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा भारी, कस्टमर को देने पड़े 10 हजार, iPhone का किया था ऑर्डर
सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं दोनों अपडेट्स की हैं. सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन की. पिछले कुछ वक्त में iPhone 16 सीरीज के प्रोटोटाइप के कुछ रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनके आधार पर कह सकते हैं कि iPhone 16 में हमें कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक iPhone 12 और iPhone X से प्रेरित दिखेगा.
यानी हमें एक वर्टिकल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसके अलावा कई दूसरे इन-कैमरा फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. कंपनी एक नया कैप्चर बटन दे सकती है. वहीं iPhone 15 Pro में मिलने वाला ऐक्शन बटन सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा. डिस्प्ले में हमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











