
iPhone 13 खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए! सामने आ गए हैं iPhone 14 के फीचर्स, डिजाइन ऐसा कि आपको दीवाना बना दे
Zee News
iPhone 13 लॉन्च होने को है और iPhone 14 के बारे में खबरें उड़ना शुरू हो चुकी हैं. iPhone 14 के डिजाइन को लेकर कुछ उड़ती हुई खबरें आई हैं, आइए जानते हैं...
नई दिल्ली. कुछ ही दिनों में एप्पल अपने इस साल के कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च कर देगा और जाहिर सी बात है कि लोगों में इन प्रोडक्ट्स को लेकर काफी उत्साह है. iPhone 13 बस अब मार्केट में आने ही वाला है और इसके बारे में सारी जानकारी आधिकारिक रूप में ही सामने आ जाएगी. हम आपके लिए लेकर आए हैं एप्पल के अगले साल के रिलीज, iPhone 14 के कुछ फीचर. हां अवश्य ही ये फीचर कंपनी के तरफ से सामने नहीं आए हैं लेकिन एक प्रॉमिनेन्ट लीकर ने iPhone 14 से जुड़ी कुछ जानकारियों को सामने रखा है. प्रोमिनेन्ट लीकर और यूट्यूबर जॉन प्रोसर का कहना है कि iPhone 14 में एप्पल कंपनी जो सबसे बड़ा बदलाव करेगी वो फोन के ढांचे से जुड़ा होगा. जॉन का यह भी कहना है कि iPhone 14 के सभी मॉडल्स iPhone 4 की तरह दिख सकते हैं.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







