
Intel के नए CEO Li-Bu Tan को कितनी सैलरी देगी कंपनी? सामने आई जानकारी
AajTak
Intel CEO Li-Bu Tan salary: हाल में ही Intel ने अपने नए CEO का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि Li-Bu Tan चिपमेकर कंपनी के अगले CEO होंगे. टैन 18 मार्च को अपना चार्ज संभालेंगे. बता दें कि Intel ने खराब परफॉर्मेंस की वजह से पुराने CEO, Pat Gelsinger को हटा दिया था. अब Intel के नए CEO की सैलरी भी सामने आई है.
Intel ने हाल में अपने नए CEO, Li-Bu Tan को नियुक्त किया है. अब कंपनी ने बताया है कि उनके नए CEO को कितनी सैलरी मिलेगी. हाल में रेगुलेटरी फाइलिंग में अमेरिकी चिप कंपनी ने Li-Bu Tan को मिलने वाली सैलरी और बोनस की जानकारी दी है. इस हफ्ते की शुरुआत में ही Intel ने अपने नए CEO की नियुक्ति की जानकारी दी है.
Li-Bu Tan कंपनी में अपने पद की जिम्मेदारी 18 मार्च को संभालेंगे. Tan के एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट में तीन साल के परफॉर्मेंस गोल की जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं Intel के नए CEO, Li-Bu Tan को कितनी सैलरी और बोनस मिलेगा.
रेगुलेटरी फाइलिंग में Intel ने बताया कि उनके नए CEO को 10 लाख डॉलर की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा वो हर साल 20 लाख डॉलर के बोनस के लिए एलिजिबल होंगे. उन्हें तीन साल का परफॉर्मेंस गोल दिया गया है. अगर कंट्रोल में कोई बदलाव होता है, तो वो अपने दो तिहाई स्टॉक को रिटेन कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: आपके सुख-दुख का साथी बनेगा AI! लॉन्च हुआ पहला Emotional intelligence
उनकी जॉइनिंग के 18 महीने के अंदर अगर ओनरशिप में कोई बड़ा बदलाव होता है, तो वो अपने अवॉर्ड स्कॉट्स को रिटेन कर पाएंगे. Tan चिप इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं. टैन को उनके इंडस्ट्री एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर होने की वजह से पिछले साल 2024 से ही Intel CEO के पद का टॉप कैंडिडेट माना जा रहा था.
इंटेल ने पिछले साल दिसंबर में Pat Gelsinger को CEO पद से हटाने का फैसला किया था. पैट और टैन के कॉन्ट्रैक्ट को कंपेयर करें, तो कंपनी ने अपने पिछले CEO के कॉन्ट्रैक्ट में चेंज इन कंट्रोल का क्लॉज नहीं जोड़ा था. उन्हें 12.5 लाख की बेस सैलरी मिलती थी, जिसके साथ 270 फीसदी तक का बोनस भी शामिल था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











