
'कैरोलीन को नहीं पकड़ूंगा', अपनी प्रेस सेक्रेटरी को लेकर ट्रंप का ऐसा बयान, Video वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रंप अपनी प्रेस सेक्रेटरी से कुछ ऐसा कह बैठते हैं कि वह छोटा-सा पल ही देखते-देखते इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन जाता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गए हैं. इस बार मामला उनकी ही प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविटसे जुड़ा है. एयर फोर्स वन में उड़ान के दौरान ट्रंप का एक मज़ाकिया कमेंट सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि देखते ही देखते इस पर बहस छिड़ गई.
यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है, जब ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से वॉशिंगटन लौट रहे थे. उड़ान के दौरान विमान में हल्का टर्बुलेंस महसूस हुआ. इसी बीच ट्रंप कैमरे के सामने कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें पकड़ने के लिए 'कुछ चाहिए', क्योंकि हालात थोड़े मुश्किल हो रहे हैं.
इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्हें कुछ पकड़ने की जरूरत है, लेकिन वह 'कैरोलिन नहीं होंगी'. यह कहते हुए ट्रंप मुस्कुराते हैं और पीछे खड़ी कैरोलिन लेविट भी मुस्कुराती नजर आती हैं. यही कुछ सेकंड का पल सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में आ गया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
देखें वायरल वीडियो

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










