
अचानक आई खबर... कल से फिर भारत-US में बातचीत, राजदूत बोले- सब ठीक है!
AajTak
अमेरिकी राजदूत ने बताया कि ट्रेड डील को लेकर दोनों पक्ष गंभीर हैं, और समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि असली दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंततः अपने मतभेद सुलझा लेते हैं.
बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 500 फीसदी टैरिफ की धमकी दी थी, जिससे भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़ने की खबर आने लगी, हालांकि ट्रंप के बयान पर भारत सरकार ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन अब US के नए एम्बेसडर Sergio Gor ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Sergio Gor ने का कहना है कि ट्रेड डील को लेकर दोनों पक्ष गंभीर हैं, और समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है, इसलिए इस तरह के व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने के लिए दृढ़ हैं.
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता (India-US Trade Deal) अभी भी सक्रिय रूप से जारी है, और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अगले चरण की अधिकारिक बातचीत मंगलवार यानी 13 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है.
दोनों देश डील को लेकर गंभीर
दरअसल सर्जियो गोर ने अपनी नई भूमिका संभालने के बाद दिल्ली में ये बात कही, उनका कहना था कि व्यापार सिर्फ डील का एक हिस्सा है, और भारत-अमेरिका संबंध व्यापार से कहीं ऊपर है. दोनों देशों के बीच सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी मजबूत साझेदारी जारी रहेगी. उन्होंने कहा 'असली दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंततः अपने मतभेद सुलझा लेते हैं.'
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जो भी मसले हैं, उसे सही मंच पर उठाए जाएंगे, फिर उसे न्यायपूर्ण, पारस्परिक सम्मान और साझा सुरक्षा के तहत सुलझा लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि दोनों देश परिपक्व हैं और बातचीत पटरी पर है, दोनों देश के बीच केवल व्यापार समझौता ही नहीं, बल्कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को भी आगे बढ़ाने की योजना है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









