
Makar Sankranti 2026 Date: 14 तारीख को मनेगी एकादशी तो क्या 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति? तिथि को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन, यहां जानें सही डेट
AajTak
Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के दुर्लभ संयोग ने लोगों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. एक ओर शास्त्र सूर्य गोचर के दिन संक्रांति मनाने की बात कह रहे हैं, तो दूसरी ओर एकादशी के नियम खिचड़ी पर्व की तारीख पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में सही तिथि जानना श्रद्धालुओं के लिए जरूरी हो गया है. तो आइए जानते हैं इस पर्व की सही तिथि.
Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति को लेकर इस साल भक्तों में मन में सबसे बड़ा सवाल यही उत्पन्न हो रहा है यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को. वजह यह है कि मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का एक ही दिन पड़ना. दरअसल, मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है. पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना ही संक्रांति कहलाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान, जप, तप, दान, श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व होता है. वहीं एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है, जो सभी पापों का नाश करने वाली तिथि भी मानी गई है. इस साल संक्रांति और एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे अक्षय पुण्य फल देने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन किया गया दान-पुण्य लंबे समय तक फल देता है.
तो कब मनाएं संक्रांति 14 या 15 जनवरी?
पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 07 मिनट बजे से शाम 6 बजे तक मकर संक्रांति का महापुण्य काल रहेगा. विद्वानों का मानना है कि सूर्य का गोचर जिस दिन होता है, उसी दिन संक्रांति मनाना शास्त्रसम्मत होता है. इस आधार पर मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाना उचित बताया जा रहा है, भले ही संक्रांति की अवधि 15 जनवरी तक रहे.
वहीं, पंचांग के मुताबिक, माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से होगी और 14 जनवरी शाम 05 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर ही षटतिला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा.
इस बार खिचड़ी पर्व को लेकर क्यों है भ्रम?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









