
सावधान! ओपन स्कूल में पास कराने के नाम पर मांगे जा रहे पैसे; MP बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
AajTak
MP state open school board: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) के परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के मामले में बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है. परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर परीक्षार्थियों से पैसों की मांग की जा रही है.
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से धोखाधड़ी करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय हुआ है. ये साइबर ठग खुद को बोर्ड का अधिकारी बताकर छात्रों को फेल होने का डर दिखाते हैं और फिर पास कराने के बदले मोटी रकम की मांग करते हैं.
बोर्ड को शिकायतें मिली हैं कि कुछ अज्ञात व्यक्ति फोन कॉल के जरिए विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं. इस संबंध में बोर्ड ने स्थिति साफ की है. जिन नामों का उपयोग कर ठग फोन कर रहे हैं, उस नाम का कोई भी व्यक्ति बोर्ड कार्यालय में कार्यरत नहीं है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यार्थी को पैसों के बदले पास कराना पूरी तरह असंभव है.
परीक्षार्थियों का परिणाम केवल उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के आधार पर ही घोषित किया जाता है. अभिभावकों और छात्रों की सहायता के लिए बोर्ड ने एक आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. किसी भी संदेहास्पद कॉल की जानकारी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0755-2671066 पर दी जा सकती है.
राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने इन साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है और वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है. बोर्ड ने अपील की है कि अभिभावक ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और अपनी मेहनत की कमाई को ठगों से सुरक्षित रखें.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











