
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA सख्त, जारी की नई गाइडलाइन
AajTak
NTA ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान पूरा करने की सलाह दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 है और बिना फीस भुगतान के फॉर्म मान्य नहीं होगा.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है. जो छात्र स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 देना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. NTA के अनुसार, CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लेना चाहिए.
NTA ने क्या सलाह दी है? NTA ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरा गया हो. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक किया गया हो. आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज (Confirmation Page) डाउनलोड कर लिया गया हो. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों का शुल्क भुगतान सफल नहीं हुआ है, उनका आवेदन अधूरा माना जाएगा. इसलिए शुल्क भुगतान से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि बाद में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.
CUET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
CUET PG 2026 का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए परीक्षा पत्रों (पेपर) की संख्या पर निर्भर करता है. यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पेपर के लिए आवेदन करता है, तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.
जरूरी सलाह उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. CUET PG 2026 से जुड़ी किसी भी नई जानकारी, नोटिस या अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. यह परीक्षा देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन का मुख्य जरिया है, इसलिए आवेदन में किसी भी तरह की गलती से बचना बेहद जरूरी है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









