
Makar Sankranti 2026: कुंभ सहित इन 3 राशियों को पूरे साल सताएगी साढ़ेसाती, मकर सक्रांति पर करें ये एक काम
AajTak
14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य-शनि का यह मिलन मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत दिला सकता है. ज्योतिष अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है. इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. इस तरह पिता सूर्य का अपने पुत्र शनि से मिलन होगा. यह शुभ घड़ी तीन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है. दरअसल, साल 2026 में मेष, कुंभ और मीन राशि पर पूरे साल शनि की साढ़ेसाती रहेगी. इसलिए मौजूदा वर्ष इन राशियों के लिए थोड़ा कष्टकारी माना जा रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों की राय है कि यदि मकर संक्रांति के दिन इन राशियों के जातक कुछ विशेष उपाय कर लें तो उन्हें साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है.
मेष राशि इस वर्ष मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहने वाला है. ऐसे में इन्हें करियर-कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. आपके हाथ में कोई सुनहरा अवसर आते-आते फिसल जाएगा. गलतफहमियों के कारण आपके रिश्तों में अड़चनें आएंगी और उन्हें संभाल पाना मुश्किल होगा. मकर संक्रांति पर जब सूर्य-शनि का मिलन होगा, उसे घड़ी में एक खास उपाय करने से साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
उपाय- शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर एक दीपक शनि देव के सामने जलाएं. फिर ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद काले तिल, सरसों के तेल या उड़द की दाल का दान करें.
कुंभ राशि कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. दूसरा, आपकी राशि में राहु भी बैठा हुआ है. ऐसे में आपको पेशेवर मोर्चे पर बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. धनधान्य के मामलों में भी आपको बड़ी मुश्किल से लाभ प्राप्त होगा. आय के साधन भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में आपको भी मकर संक्रांति पर एक उपाय जरूर आजमाना चाहिए.
उपाय- मकर संक्रांति के दिन छाया दान करें. इसके लिए एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें. फिर उस तेल को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा यानी मध्य चरण चल रहा है. ऐसे में साढ़ेसाती इन जातकों के लिए मानसिक दबाव और जटिल संघर्षों का कारण बन सकती है. धन-संपत्ति में गिरावट आ सकती है. संबंधों पर इसका बुरा असर होगा. सेहत के मामले में भी बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. कोई पुराना रोग आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









