
रील्स में यूरोप जैसा दिखता है, असलियत कुछ और? इंडियन ने दिखाया अलग ही नजारा
AajTak
यूरोप के बारे में दुनिया भर में एक खास छवि बनी हुई है.एक खूबसूरत जगह, जहां सब कुछ साफ-सुथरा और व्यवस्थित होता है. लेकिन एक भारतीय व्लॉगर ने यूरोप का ऐसा नजारा दिखाया, जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं हुआ.
यूरोप लंबे समय से दुनियाभर के यात्रियों का ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है. फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की चमक-दमक फिल्मों और सोशल मीडिया रील्स में कुछ ऐसी दिखाई जाती है कि लोग वहां जाने का सपना संजो लेते हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने यूरोप की उस तस्वीर पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो आमतौर पर इंटरनेट पर दिखाई जाती है.
भारतीय ट्रैवल व्लॉगर प्रतीक सिंह ने अपने वायरल वीडियो में यूरोप का एक अलग ही चेहरा दिखाया है. वीडियो में कई यूरोपीय शहरों की सड़कों पर फैली गंदगी साफ नजर आती है. प्रतीक का कहना है कि सोशल मीडिया रील्स में जो यूरोप दिखाया जाता है, हकीकत उससे काफी अलग है.
‘10 लाख खर्च कर के यही देखने आए?’
प्रतीक सिंह वीडियो में बताते हैं कि यूरोप घूमने के लिए शेंगेन वीजा लेना आसान नहीं है. इसके लिए छह महीने के बैंक स्टेटमेंट, तीन महीने के ITR, ढेर सारे डॉक्यूमेंट्स और महंगे फ्लाइट टिकट्स की जरूरत पड़ती है. इसके बावजूद, उनके मुताबिक, वहां पहुंचने पर कई जगहों पर गंदगी, अव्यवस्था और अपराध देखने को मिलते हैं.वीडियो में वह कहते हैं कि 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करके आप यूरोप यही देखने आते हैं? ये सब तो भारत में भी देखा जा सकता है.
‘पूरब आगे निकल गया, पश्चिम पिछड़ रहा’
प्रतीक ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि आज के समय में जापान, चीन, ताइवान, साउथ कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसे पूर्वी देश टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में आगे निकल चुके हैं. उनके मुताबिक, यूरोप और वेस्टर्न वर्ल्ड धीरे-धीरे अपनी चमक खो रहा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










