
कब बनेगी खिचड़ी, कब खाया जाए दही-चूड़ा? मकर संक्रांति पर एकादशी के साये से कन्फ्यूजन
AajTak
मकर संक्रांति 2026 को लेकर इस बार कन्फ्यूजन की स्थिति बनी है क्योंकि यह पर्व एकादशी तिथि के साथ पड़ रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी 13 जनवरी दोपहर से शुरू होकर 14 जनवरी शाम तक रहेगी, जबकि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी दोपहर बाद होगा.
मकर संक्रांति को लेकर इस बार कन्फ्यूजन की स्थिति है. वजह है कि इस साल इस पर्व के साथ एकादशी तिथि पड़ रही है. संक्रांति के मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर लगभग एक सी परंपरा है. लोग स्नान करते हैं, दान करते हैं और फिर खिचड़ी खाते हैं. बिहार में इस दिन दही-चूड़ा खाया जाता है. इन सारी परंपराओं और मान्यताओं के साथ एक मान्यता ये भी है एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाता है.
सनातन परंपरा में एकादशी तिथि को चावल खाने की मनाही है. इसलिए कनफ्यूजन इस बात पर है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाई जाए या नहीं! इस कनफ्यूजन को दूर करने के लिए मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी दोनों के समय पर गौर करना चाहिए.
कब से शुरू हो रही है एकादशी तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से हो रही है. इसकी समाप्ति 14 जनवरी 2026 को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगी. सनातन परंपरा में उदयातिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी 2026, बुधवार को रखा जाएगा.
अब इसी तरह मकर संक्रांति की तिथि पर ध्यान दें तो 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य का गोचर दोपहर के बाद हो रहा है. पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है. सूर्य 14 जनवरी को मकर संक्रांति में प्रवेश कर लेंगे लेकिन जिस समय यह घटना होगी, उसमें दिन का अधिकतम समय निकल चुका होगा.
उदया तिथि में मनाएं मकर संक्रांति गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर से जुड़े आचार्य पंडित सीबी त्रिपाठी कहते हैं कि मकर संक्रांति के पर्व में उदया तिथि की मान्यता रखनी चाहिए. यह इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि यह त्योहार ही सूर्य से जुड़ा हुआ है. उदया तिथि सूर्योदय के साथ लगने वाली तिथि को मान्यता देती है. इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनानी चाहिए. इससे मकर संक्रांति में एकादशी तिथि की छाया भी नहीं रहेगी और स्नान, दान के साथ खिचड़ी खाने की परंपरा का पालन भी हो जाएगा.
इस बारे में और विस्तार से बताते हुए पंडित सीबी त्रिपाठी कहते हैं कि बीते कुछ वर्षों पर ध्यान दें तो मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही पड़ रही है. साल 2024 में मकर राशि में सूर्य का प्रवेश सुबह 9 बजे हुआ था. साल 2023 में भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई गई थी. इसलिए 14 या 15 जनवरी को लेकर कन्फ्यूजन इसीलिए हो गया है क्योंकि इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन 14 तारीख में दोपहर बाद हो रहा है, लेकिन उदया तिथि की मान्यता को लें तो संक्रांति को 15 जनवरी को ही मनाया जाना चाहिए.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










