
Royal Enfield का धमाका! बड़े अपडेट के साथ लॉन्च की नई Goan Classic 350, कीमत है इतनी
AajTak
Royal Enfield Goan Classic 350 में कंपनी ने कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि, ये बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरिएंस देगी.
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल Goan Classic 350 का 2026 एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई अहम सुधारों के साथ आया है, जबकि कंपनी ने इसके रेट्रो फील को बरकरार रखा है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 2,19,787 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
कंपनी का दावा है कि, नई बाइक में कुछ अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. 2026 गोअन क्लासिक 350 में सबसे बड़ा अपडेट नया असिस्ट एंड स्लिपर क्लच सिस्टम है. इससे गियर शिफ्टिंग पहले से ज्यादा स्मूद होती है, डाउनशिफ्ट के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है और क्लच लीवर दबाने में कम ताकत लगती है. इसके अलावा बाइक में पहले से मौजूद USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट को अपग्रेड किया गया है, जो अब फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और लंबे सफर में राइडर्स के डिवाइस चार्ज रखने में मदद करता है.
लुक की बात करें तो गोअन क्लासिक 350 अपने सिग्नेचर बॉबर स्टाइल में ही आती है. इसमें सिंगल सीट सेटअप, फ्लोटिंग राइडर सीट, व्हाइटवॉल एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, चॉपर-स्टाइल फेंडर, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और मिड-एप हैंडलबार दिए गए हैं. ये सभी डिजाइन एलिमेंट्स बाइक को कस्टम कल्चर से जुड़ी एक अलग लुक देते हैं.
नई Goan Classic 350 के इंजन मैकेनिज्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,100 आरपीएम पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 आरपीएम पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिसे आरामदायक क्रूजिंग और अलग-अलग रोड कंडीशन में आसान राइड के लिए ट्यून किया गया है.
2026 रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 अब देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है. इसके अलग-अलग कलर ऑप्शन के अनुसार इसकी कीमत भी भिन्न है. शैक ब्लैक और पर्पल हेज़ कलर ऑप्शन की एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रुपये से शुरू होती है. वहीं ट्रिप टील ग्रीन और रेव रेड एंट की कीमत 2,22,593 (एक्स-शोरूम ) रुपये रखी गई है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










