
टाटा की इस कंपनी में हाहाकार, 1450 रुपये वाला शेयर गिरकर 365 का हुआ, जानिए कारण
AajTak
Tejas Networks Share: तेजस नेटवर्क के शेयर का भाव जुलाई 2024 में 1450 रुपये तक पहुंच गया था, जो अब लुढ़क कर 365 रुपये तक पहुंच गया है. यानी शेयर अपने हाई से 75 फीसदी टूट चुका है.
टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी का बुरा हाल है, निवेशकों में हाहाकार मचा है कि आखिर टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क (Tejas Networks) को क्या हो गया है. सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शेयर का भाव गिरकर 365 रुपये तक पहुंच गया है.
दरअसल, तेजस नेटवर्क (Tejas Networks) के शेयर सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे 10.58 फीसदी की गिरावट के साथ 373 रुपये पर कारोबार कर रहा था, पिछले एक महीने में शेयर 23 फीसदी टूट चुका है. जबकि 6 महीने में शेयर भाव करीब आधा हो चुका है. एक साल का चार्ट देखने पर पता चलता है कि शेयर 62 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है.
साल में 2024 में तेजस नेटवर्क के शेयर में जोरदार तेजी थी. शेयर का भाव जुलाई 2024 में 1450 रुपये तक पहुंच गया था, जो अब लुढ़क कर 365 रुपये तक पहुंच गया है. यानी शेयर अपने हाई से 75 फीसदी टूट चुका है. सोमवार को ही शेयर ने 52 वीक का लो लगाया है. ऐसे में निवेशकों में अब टाटा ग्रुप की इस कंपनी को लेकर कोहराम मचा है.
तीसरी तिमाही में खराब प्रदर्शन
बता दें, पिछले हफ्ते तेजस नेटवर्क के तीसरी तिमाही के नतीजे आए हैं. जिसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. क्योंकि निवेशकों को कंपनी के प्रदर्शन से निराशा हुई. तीसरी तिमाही में Tejas Networks का कारोबार (Revenue) लगभग 307 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले बढ़ा है, दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 262 करोड़ रुपये रहा था. लेकिन सालाना आधार पर रेवेन्यू में करीब 88% की गिरावट दर्ज की गई. पिछले साल इसी अवधि में राजस्व 2,642 करोड़ रुपये था.
तीसरी तिमाही में कंपनी ने 196.5 करोड़ का शुद्ध नुकसान हुआ है, जो पिछले तिमाही के 307 करोड़ रुपये के नुकसान से थोड़ा सुधार है. जबकि पिछले साल सामान तिमाही में कंपनी को 165.67 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. कमजोर रिजल्ट के बाद शेयर में बिकवाली हावी हो गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










